Home   »   अपराध के सर्वोत्तम जांचकर्ताओं के लिए...

अपराध के सर्वोत्तम जांचकर्ताओं के लिए सरकार ने पुरस्कार संस्थान स्थापित किया

अपराध के सर्वोत्तम जांचकर्ताओं के लिए सरकार ने पुरस्कार संस्थान स्थापित किया |_3.1
सरकार ने पुलिस बलों के बीच अपराध की सर्वोत्तम जांच करने के लिए उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने के लिए एक पुरस्कार संस्थान बनाने का निर्णय लिया है. यह पुरस्कार – पुलिस जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक – राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय जांच एजेंसियों के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मियों को दिए जाएंगे. 

पिछले तीन सालों से औसत अपराध के आंकड़ों के आधार पर, प्रत्येक वर्ष कुल 162 पदक से सम्मानित किया जाएगा. इनमें से 137 राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों और केंद्रीय जांच एजेंसियों – राष्ट्रीय जांच एजेंसी, सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के लिए 25 पदक होंगे.

स्त्रोत- बिजनेस स्टैण्डर्ड
prime_image
QR Code