LIC से सरकार को मिलेगा 3662 करोड़ रुपए का डिविडेंड

LIC ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे पेश किए हैं। चौथी तिमाही में बीमा कंपनी का नेट प्रॉफिट 2 फीसदी बढ़कर 13,763 करोड़ रुपए रहा है। कंपनी को वित्त वर्ष 2023 की समान तिमाही में 13,428 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था। शुद्ध मुनाफा बढ़ने से कंपनी ने 6 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है। एलआईसी में सरकार की लगभग 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसके चलते अब कंपनी सरकार को भी 3662 करोड़ रुपए का गिफ्ट देगी। LIC से पहले रिजर्व बैंक ने भी 2.11 लाख करोड़ का डिविडेंड सरकार को देने का ऐलान किया था।

दरअसल, देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा नियम ने सरकार को 3,662 करोड़ रुपये डिविडेंड ट्रांसफर करने का ऐलान किया है। एलआईसी ने कहा कि वह इस साल सरकार को 3,662 करोड़ रुपये डिविडेंड ट्रांसफर करेगी। बता दें कि एलआईसी की सबसे बड़ी शेयरधारक सरकार और इसके पास सरकारी बीमा कंपनी की 96.50 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

कुल इनकम 2,50,923 करोड़ रुपए हो गई

एलआईसी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि चौथी तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 2,50,923 करोड़ रुपए हो गई है। वित्त वर्ष 2023 की सामान तिमाही में यह 2,00,185 करोड़ रुपए रही थी। जनवरी-मार्च तिमाही में एलआईसी का एनुअल प्रीमियम भी 10.7 फीसदी बढ़कर 21,180 करोड़ रुपए हो गया, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,137 करोड़ रुपए रहा था। हालांकि, एलआईसी के न्यू बिजनेस में 1.6 फीसदी की गिरावट आई है। यह पिछले वित्त वर्ष के 3,704 करोड़ रुपए के मुकाबले वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 3,645 करोड़ रुपए ही रहा है।

फर्स्ट ईयर प्रीमियम भी बढ़ा

जनवरी-मार्च तिमाही में एलआईसी का फर्स्ट ईयर प्रीमियम भी बढ़ा है। यह आंकड़ा 13,810 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2024 की सामान तिमाही में फर्स्ट ईयर प्रीमियम 12,811 करोड़ रुपए ही था। रिन्यूअल प्रीमियम भी इस अवधि में बढ़कर 77,368 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 2023 की समान अवधि में 76,009 करोड़ रुपए रहा था।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

बड़ा अपडेट: ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल पर JPC को अतिरिक्त समय

लोकसभा ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ प्रस्ताव की समीक्षा कर रही संयुक्त संसदीय समिति (JPC)…

22 mins ago

HDFC बैंक में बड़ा बदलाव: चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती का अचानक इस्तीफा

HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने 19 मार्च 2026 को अपने पद से इस्तीफा…

41 mins ago

फ्लोटिंग LiDAR बुआ सिस्टम: कैसे काम करता है और क्यों है जरूरी?

भारत ने समुद्री तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए फ्लोटिंग LiDAR…

2 hours ago

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: स्मॉल हाइड्रो पावर के लिए ₹2584 करोड़ स्वीकृत

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लघु जलविद्युत (Small Hydro Power - SHP) विकास योजना को मंजूरी दे…

2 hours ago

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026: फिनलैंड फिर बना दुनिया का सबसे खुशहाल देश, जानें वजह

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 में एक बार फिर फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश…

2 hours ago

राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है और क्यों मनाया जाता है?

Rajasthan Day 2026: राजस्थान दिवस (Rajasthan Diwas) की तारीख में बदलाव के साथ इस साल…

3 hours ago