Home   »   भारत में लॉन्च हुआ Google Play...

भारत में लॉन्च हुआ Google Play Points प्रोग्राम

भारत में लॉन्च हुआ Google Play Points प्रोग्राम_3.1

गूगल ने ग्लोबल रिवार्ड प्रोग्राम Google Play Points को भारत में भी लॉन्च कर दिया है। Google Play Points के अंतर्गत यूजर्स को गूगल प्ले-स्टोर से एप, गेमिंग, मूवी और ईबुक खरीदने पर रिवार्ड मिलेंगे। Google Play Points के चार लेवल हैं जिनमें ब्रोंज, सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम शामिल हैं। यह रिवार्ड प्वाइंट कलेक्शन के हिसाब से मिलते हैं।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

इस प्वाइंट्स को गूगल प्ले-क्रेडिट के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस रिवार्ड प्वाइंट के बारे में गूगल ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी है। इस प्रोग्राम के लिए गूगल ने ग्लोबल गेम कंपनियों जैसे Miniclip’s 8 Ball Pool आदि के साथ साझेजारी की है। भारत की कंपनी Gametion Ludo King भी गूगल की साझेदारी में है। Truecaller और Wysa भी इसमें साझेदार हैं।

 

कंपनी की इस सर्विस को सब्सक्राइब करने के लिए यूजर्स को किसी भी शुक्ल का भुगतान नहीं करना होगा। यानी बिना किसी मासिक शुल्क के यूजर्स इस प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं। यूजर्स को इस सर्विस को स्टार्ट करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अपनी प्रोफाइल को अपडेट करना होगा। यूजर्स को प्रोफाइल पर टैप करने पर कुछ इंस्ट्रक्शन दिये जाएंगे, जिन्हें फॉलो करने के बाद उनके फोन में यह सर्विस शुरू हो जाएगी।

More Sci-Tech News Here

भारत में लॉन्च हुआ Google Play Points प्रोग्राम_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me