सर्च इंजन कंपनी गूगल क्लाउड ने दिल्ली में क्लाउड रीजन विकसित करने की अपनी योजना की घोषणा की है। यह गूगल का भारत में दूसरा क्लाउड रीजन होगा, इससे तीन साल पहले गूगल ने साल 2017 में मुंबई में इसे लॉन्च किया था। इस नए क्लाउड रीजन गूगल के मौजूदा नेटवर्क का विस्तार होगा, गूगल यह सुविधा वर्तमान में एशिया प्रशांत में 8 क्षेत्रों और वैश्विक स्तर पर 22 क्षेत्रों में है।
गूगल अपनी क्लाउड रीजन सुविधा के जरिए मीडिया और मनोरंजन, खुदरा और विनिर्माण जैसे उद्योगों को गूगल क्लाउड मंच की सेवाएं प्रदान करती है। सेवा बाधित होने से बचने के लिए दिल्ली क्लाउड रीजन में तीन जोन होंगे। इस परियोजना को 2021 में शुरू किए जाना है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- Google CEO: सुंदर पिचाई; स्थापित: 4 सितंबर 1998.
- गूगल का मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका.



Eid-Ul-Fitr 2026: जानें महत्व और कैसे मन...
FIFA वर्ल्ड कप 2026 पर WADA बैन का खतरा ...
Forbes List 2026: 30 साल से कम उम्र के स...

