केंद्र सरकार ने 49 वस्तुओं के लघु वन उपज (Minor Forest Produce-MFP) के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) बढ़ाने की घोषणा की है। लघु वन उपज के विभिन्न मदों के बीच एमएसपी वृद्धि 16% से 66% के बीच है।
लघु वन उपज (MFP) के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत गठित मूल्य निर्धारण सेल द्वारा प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार संशोधित किया जाता है। नवीनतम मूल्य निर्धारण से जनजातीय संग्रहकर्ताओं की आजीविकाओं को जरूरी सहायता मिलने की संभावना है क्योंकि यह कम से कम 20 राज्यों में गौण जनजातीय उपज की खरीद को तत्काल और बेहद आवश्यक गति प्रदान करेगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
- केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री: अर्जुन मुंडा.
- जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री: रेणुका सिंह सरुता.



World Soil Day 2025: जानें मृदा दिवस क्य...
अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 2025: इतिह...
संयुक्त राष्ट्र प्रणाली: मुख्य निकाय, को...

