Categories: Imp. days

विश्व पारिवारिक दिवस, जानें इस दिवस का इतिहास और महत्व

हर साल 1 जनवरी नए साल के दिन विश्व पारिवारिक दिवस मनाया जाता है। इसे विश्व शांती दिवस भी कहा जाता है। इस दिवस के माध्यम से लोगों में वैश्विक एकता और सद्भाव के विचारों को बढ़ावा दिया जाता है। आपको बता दें कि इस दिवस को नए साल के दिन इस आशा के साथ मनाया जाता है कि आने वाला पूरे साल दुनिया में सूक्ष्म और स्थूल दोनों तरह सकारात्मकता बदलाव लेके आए। विश्व में शांति की स्थापना करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है एक परिवार का निर्माण, जिसके माध्यम से विश्व में शांति की स्थापना हो सकती है और बढ़ती हिंसा को कम किया जा सकता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

वैश्विक परिवार दिवस की थीम

वैश्विक परिवार दिवस की इस साल की थीम की तो, इस वर्ष इस दिवस के लिए “परिवार एक साथ: एक उज्जवल भविष्य के लिए लचीलापन निर्माण” थीम तय की गई है। इससे पहले पिछले साल इसे “परिवार और नई प्रौद्योगिकियां” थीम से साथ मनाया गया था।

 

वैश्विक परिवार दिवस का मकसद

वैश्विक परिवार दिवस को हर साल एक जनवरी को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया के सभी देशों, धर्मों के बीच शांति की स्थापना करते हुए युद्ध और अहिंसा को टालना है। साथ ही यह भी कोशिश है कि आपसी मतभेदों को बात-चीत के जरिए से निपटाया जाए और एक शांतिपूर्ण समाज की स्थापना की जा सके। इस दिन के लिए परिवार को काफी अहम माना गया है, क्योंकि परिवार के जरिए ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।

 

वैश्विक परिवार दिवस का इतिहास

वैश्विक परिवार दिवस की उत्पत्ति दो पुस्तकों में हुई थी। पहली 1996 में अमेरिकी लेखकों स्टीव डायमंड और रॉबर्ट एलन सिल्वरस्टीन द्वारा लिखित ‘वन डे इन पीस, 1 जनवरी, 2000’ नामक बच्चों की किताब थी। वहीं, दूसरी किताब अमेरिकी शांति कार्यकर्ता और लेखक लिंडा ग्रोवर का 1998 का ​​यूटोपियन उपन्यास ‘ट्री आइलैंड: ए नॉवेल फॉर द न्यू मिलेनियम’ थी। विशेष रूप से ग्रोवर ने 1 जनवरी को शांति के वैश्विक दिवस के रूप में स्थापित करने काफी अहम भूमिका निभाई थी। इन किताबों के विचारों के आधार पर ही 1997 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1 जनवरी को शांति का एक दिन मनाने की घोषणा की।

1999 में संयुक्त राष्ट्र और सदस्यों देशों द्वारा इस वैश्विक परिवार दिवस मनाया गया। इस दिवस की सफलता को देखते हुए 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिवस को एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में स्थापित किया गया और तब से हर साल 1 जनवरी को वैश्विक परिवार दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Find More Important Days Here

 

 

 

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

22 mins ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

37 mins ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

59 mins ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

1 hour ago

जन विश्वास संशोधन विधेयक 2026 पारित: 784 प्रावधानों में बड़ा बदलाव

लोकसभा ने 1 अप्रैल, 2026 को जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर…

2 hours ago

मेघालय ने दूरदराज के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुँचाने के लिए Starlink India के साथ साझेदारी की

मेघालय ने पूरे राज्य में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए Starlink के साथ साझेदारी…

2 hours ago