Categories: Sports

गैरी बैलेंस टेस्ट इतिहास में दुर्लभ कीर्तिमान स्थापित करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचते हुए जिम्बाब्वे के गैरी बैलेंस (Gary Ballance) ने दो देशों के लिए शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए है। जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उनका पहला शतक था। वेस्ट इंडीज के खिलाफ उन्होंने जिम्बाब्वे को ओर से टेस्ट डेब्यू किया। 33 वर्षीय गैरी बैलेंस ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ कर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हरारे, जिम्बाब्वे में जन्मे गैरी बैलेंस इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड का प्रतिनिधत्व कर चुके है। वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए चार शतक लगा चुके है। बाएं हाथ के बल्लेबाज बैलेंस ने 2014 और 2017 के बीच इंग्लैंड के लिए अपने 23 टेस्ट मैच खेले थे। क्रिकेट के तीनों फोर्मेट मिलाकर वह इंग्लैंड की ओर से 42 बार खेले है। वह इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने के मामले में तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज थे।

साल 2022 में जिम्बाब्वे से खेलने का लिया फैसला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद गैरी बैलेंस ने दिसंबर 2022 में घोषणा की कि वह जिम्बाब्वे के लिए खेलने के लिए खुद को उपलब्ध कराया है। जनवरी में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने जाने से पहले बैलेंस ने जिम्बाब्वे के लिए एक T20I और दो एकदिवसीय मैचों में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया था।

 

दो देशों के लिए टेस्ट शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

 

दक्षिण अफ्रीका में केपलर वेसल्स (Kepler Wessels) ऐसे पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दो देशों के लिए शतक जड़ा था। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे वेसल्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए चार टेस्ट शतक लगाये थे साथ ही उन्होंने ODI में ऑस्ट्रलिया के लिए एक शतक लगाया था। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेलते हुए उन्होंने दो टेस्ट शतक जड़े थे। उन्होंने 1992-1994 के दौरान दक्षिण अफ्रीका की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago