मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री और पहले लोकसभा सदस्य रिषांग कीशिंग का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वयोवृद्ध कांग्रेस नेता 96 वर्ष के थे. उन्होंने 1980 से 1988 और 1994 से 1997 तक मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा की.
विभिन्न अंगो के विफल होने के कारण कीशिंग का निधन हो गया. कीशिंग, जो उखरूल जिले के बुंगपा गांव से सम्बंधित थे, और 1952 में पहली बार आयोजित संसदीय चुनावो में लोकसभा के लिए चुने गए थे. उन्होंने राज्य सभा में मणिपुर का भी प्रतिनिधित्व किया था.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
- श्री नोंगथोम्बम बिरन सिंह मणिपुर के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं.
स्त्रोत- द हिन्दू



ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अ...
सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का र...
चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन...

