ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में स्कूली बच्चों के बीच फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए ‘फुटबॉल फॉर ऑल’ (फुटबॉल सभी के लिए) पहल की ऑनलाइन शुरुआत की। एक अधिकारी ने बताया कि केआईआईटी और केआईएसएस संस्थानों के सहयोग से फीफा द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार लगभग दो हजार स्कूलों के बच्चों के बीच कम से कम 43 हजार फुटबॉल का वितरण करेगी।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
खेल विभाग के अधिकारी ने कहा कि यह खेल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा का देश में इस तरह का पहला कार्यक्रम है। इसका लक्ष्य स्कूली बच्चों के बीच फुटबॉल को बढ़ावा देना है। पटनायक ने कहा कि फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है जो दुनिया भर के लोगों को एकजुट करता है। पटनायक ने कहा कि ओडिशा को फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हमने एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) और फीफा के साथ साझेदारी से राज्य में सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल लेकर आए हैं। यह विश्व कप राज्य में खेल के विकास के प्रयासों को काफी बढ़ावा देगा।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…