फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का शुभारंभ 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया गया। इस दौड़ के तीसरे संस्करण का शुभारंभ केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संयुक्त रूप से फिट इंडिया प्लॉग रन के साथ किया गया। फिट इंडिया फ्रीडम रन का तीसरा संस्करण 31 अक्टूबर तक चलेगा।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
प्रधानमंत्री के विजन को दोहराते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि जब नरेन्द्र मोदी ने 2019 में फिट इंडिया आंदोलन की शुरुआत की तो उनका विजन पूरे देश को फिट बनाना था। बीते कुछ वर्षों में ये आंदोलन अब इतनी बड़ी कामयाबी बन गया है। अब हर कोई इस आंदोलन में शामिल होना चाहता है और फिट इंडिया मोबाइल ऐप भी हर दिन बहुत उत्साह के साथ डाउनलोड किया जा रहा है।
बीते साल इसमें कुल भागीदारी 9 करोड़ 30 लाख तक पहुंच गई थी और हमें इस भागीदारी संख्या को दोगुना करने के लिए अब फिट फ्रीडम रन 3.0 को बहुत ताकत देनी है। फिट इंडिया फ्रीडम रन में पिछले दो सालों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सहित भारतीय सेना, भारतीय रेलवे, सीबीएसई व आईसीएसई के स्कूलों, युवा कार्यक्रम मंत्रालय की युवा विंग नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) आदि की भागीदारी देखी गई है।
Find More News Related to Schemes & Committees
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने 22 अप्रैल 2026 को बहुप्रतीक्षित ऑनलाइन गेमिंग नियमों को अधिसूचित…
अटल पेंशन योजना (APY) ने 21 अप्रैल, 2026 तक इस योजना में कुल 9 करोड़…
भारत के टेक्सटाइल सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26 में एक्सपोर्ट…
अंग्रेजी भाषा दिवस 2026, 23 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया जाएगा, ताकि वैश्विक संचार…
विश्व पैरा एथलेटिक्स (World Para Athletics) ने घोषणा की है कि ताशकंद 2027 विश्व पैरा…
विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 2026 हर साल 23 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया…