Categories: State In News

राजस्थान में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को मिला ‘जन्म का प्रमाण’

राजस्थान में जयपुर ग्रेटर नगर निगम की ओर से राज्य का पहला ट्रांसजेंडर जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के निदेशक और जन्म मृत्यु के चीफ रजिस्ट्रार भंवरलाल बैरवा ने यह प्रमाण पत्र नूर शेखावत को दिया। नूर शेखावत ने 10 दिन पहले निगम में जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था।

इसी के साथ नूर राजस्थान में बर्थ सर्टिफिकेट हासिल करने वाली ऐसी पहली ट्रांसजेंडर बन गई हैं। चीफ रजिस्ट्रार बैरवा ने बताया कि नूर शेखावत को पहला थर्ड जेंडर को जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया है। अब तक पुरुष और महिला के ही जन्म का रिकॉर्ड ही हमारे पास मिलता था। अब हमारे पोर्टल पर थर्ड जेंडर का भी रिकॉर्ड मिलेगा।

थर्ड जेंडर का प्रमाण पत्र लेने के बाद नूर शेखावत ने खुशी जताई। उन्होंने बताया कि 12वीं तक पढ़ाई की है। नूर का कहना है कि कि समाज में थर्ड जेंडर समुदाय भी है। इसे समाज में उतने ही अधिकार दिए जाने चाहिए, जितने कि आम आदमी को है। उनके पुराने जन्म प्रमाण-पत्र में उनका लिंग पुरुष दर्ज था। 31-वर्षीय नूर ने कहा कि वह अब अपनी 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट में भी लिंग बदलवाना चाहती हैं।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण बातें:

  • राजस्थान की राजधानी: जयपुर
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत
  • राजस्थान के राज्यपाल: कलराज मिश्र

Find More State In News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 hours ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

3 hours ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

3 hours ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

3 hours ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

4 hours ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

5 hours ago