Categories: Uncategorized

वायुसेना के बेड़े में औपचारिक रूप से शामिल हुए पहले पांच राफेल एयरक्राफ्ट

भारतीय वायु सेना (IAF) ने 10 सितंबर 2020 को अंबाला के वायु सेना स्टेशन पर फ्रांस से आए पहले पांच राफेल एयरक्राफ्ट को औपचारिक रूप से वायु सेना में शामिल कर लिया है। यह राफेल एयरक्राफ्ट अंबाला स्थित एयर फोर्स स्टेशन के 17 स्क्वाड्रन ‘गोल्डन ऐरोज’ का हिस्सा होंगे। फ्रांस से 27 जुलाई 2020 को पहले पांच राफेल एयरक्राफ्ट भारत पहुंचे थे।

राफेल जेट के बारे में:

  • मल्टी-रोल राफेल एयरक्राफ्ट का निर्माण फ्रांसीसी एयरोस्पेस प्रमुख डसॉल्ट एविएशन द्वारा किया गया है।
  • भारत ने 59,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 विमानों की खरीद के लिए 2016 में फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
  • सभी 36 विमानों की डिलीवरी 2021 के अंत तक पूरी की जानी है। 36 राफेल जेट विमानों में से 30 फाइटर जेट है, जबकि छह ट्रेनर जेट होंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वायु सेनाध्यक्ष: राकेश कुमार सिंह भदौरिया.
  • वायु सेना की स्थापना: 8 अक्टूबर 1932.
  • वायु सेना मुख्यालय: नई दिल्ली.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

1 hour ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

17 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

17 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

18 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

18 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

18 hours ago