Home   »   फिन एलन ने जड़ा T20 वर्ल्ड...

फिन एलन ने जड़ा T20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने 4 मार्च 2026 को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वो कर दिखाया जो आजतक के क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर सका। मात्र 33 गेंदों में फिन एलन ने शतक ठोककर ने केवल न्यूजीलैंड की टीम को फाइनल का टिकट दिलाया, बल्कि टी20 विश्व कप का सबसे तेज शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने क्रिस गेल का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

T20 World Cup इतिहास का सबसे तेज शतक

दरअसल, टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए अफ्रीकी टीम ने 169 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम ने महज 12.5 ओवर में ही 170 रन का लक्ष्य हासिल किया।

सिर्फ 33 गेंद में नाबाद 100 रन

फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंद में नाबाद 100 रन बनाकर इतिहास रच दिया। पारी की शुरुआत से ही फिन एलन और टिम सीफर्ट ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते नजर आए और अफ्रीकी गेंदबाजों की हालत खराब हो गई थी। फिन ने महज 19 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी औक इस तरह वो टी20 विश्व कप में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बैटर बन गए। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के 22 गेंद में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ डाला।

सेमीफाइनल में फिन एलन का दबदबा

  • Finn Allen ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में सबसे तेज़ फिफ्टी में से एक है।
  • एलन ने अपनी पारी में 18 चौके लगाए, जो पुरुषों के टी20 विश्व कप की एक पारी में सबसे अधिक बाउंड्री के रिकॉर्ड की बराबरी करता है। इन बाउंड्री से ही 88 रन बने, जिससे उन्होंने Chris Gayle के टूर्नामेंट में बनाए गए बाउंड्री रनों के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।
  • उनकी विस्फोटक पारी की बदौलत New Zealand national cricket team ने लक्ष्य का पीछा 13.48 की रन रेट से किया, जो टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे तेज़ रन चेज़ में से एक माना जा रहा है।

ऐतिहासिक मुकाबला: न्यूज़ीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

  • इस मैच में New Zealand national cricket team ने South Africa national cricket team के खिलाफ टी20 विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए पाँचों मुकाबलों में न्यूज़ीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था।
  • इस जीत के साथ न्यूज़ीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना परफेक्ट रिकॉर्ड भी बरकरार रखा। मैच के दौरान न्यूज़ीलैंड ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 84 रन बनाए, जो टी20 विश्व कप इतिहास में उनका सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है।
  • दक्षिण अफ्रीका की ओर से Marco Jansen ने 55 रन बनाए, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है।

 

 

prime_image

TOPICS:

QR Code
Scan Me