Categories: Banking

Fincare SFB का AU Small Finance Bank में होगा विलय

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ विलय से एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी) को सूक्ष्म ऋण क्षेत्र में उतरने में मदद मिलेगी और दक्षिण भारत में उसकी उपस्थिति भी बढ़ेगी। देश के दो जाने-माने स्मॉल फाइनेंस बैंकों का मर्जर हो गया है। ये एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB) और फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (Fincare SFB) हैं। दोनों बैंकों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 29 अक्टूबर को ऑल स्टॉक मर्जर (AU-Fincare Merger) को मंजूरी दे दी है।

बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 की धारा 44ए के तहत मर्जर प्लान पर दोनों बैंकों के शेयरधारकों, आरबीआई और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के अप्रूवल की जरूरत होगी। जरूरी अप्रूवल मिलने पर फिनकेयर एसएफबी का एयू एसएफबी में विलय हो जाएगा। फिनकेयर एसएफबी के शेयरधारकों को अनुमोदित शेयर स्वैप रेश्‍यो पर फिनकेयर एसएफबी में उनके शेयरों के बदले एयू एसएफबी के शेयर मिलेंगे। फिनकेयर एसएफबी के सभी कर्मचारी एयू एसएफबी फैमिली का हिस्सा बन जाएंगे।

 

फिनकेयर SFB में 700 करोड़ का निवेश

विलय की शर्तों के मुताबिक, फिनकेयर SSB का प्रमोटर फिनकेयर बिजनेस सर्विसेज लिमिटेड (FBSL), विलय के पूरा होने से पहले फिनकेयर एसएफबी में 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। एयू एसएफबी और फिनकेयर एसएफबी द्वारा नियुक्त इंडीपेंडेंट वैल्‍युअर्स यानी मूल्यांकनकर्ताओं, बंसी एस मेहता वैल्यूअर्स एलएलपी और आरबीएसए वैल्यूएशन एडवाइजर्स एलएलपी ने शेयर एक्‍सचेंज रेश्यो की सिफारिश की है। इसे संबंधित बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है। जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड ने शेयर एक्‍सचेंज रेश्‍यो पर एयू एसएफबी को निष्पक्षता राय प्रदान की और आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड ने फिनकेयर एसएफबी को निष्पक्ष राय प्रदान की।

फिनकेयर के 2000 शेयरों पर एयू के 579 शेयर

फिनकेयर एसएफबी शेयरधारकों को फिनकेयर एसएफबी के 2,000 शेयरों के लिए एयू एसएफबी में 579 शेयर प्राप्त होंगे। विलय के बाद, फिनकेयर एसएफबी के मौजूदा शेयरधारकों की एयू एसएफबी में 9.9% हिस्सेदारी होगी। फिनकेयर एसएफबी के एमडी और सीईओ राजीव यादव को विलय के बाद एयू एसएफबी का डिप्टी सीईओ नियुक्त किया जाएगा। वे एयू एसएफबी के एमडी और सीईओ संजय अग्रवाल को रिपोर्ट करेंगे। यादव एयू एसएफबी की फिनकेयर इकाई का नेतृत्व करना जारी रखेंगे, जिसमें फिनकेयर एसएफबी के अधिकांश बिजनेस होंगे।

 

Find More News Related to Banking

 

 

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago