Categories: Sports

FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना ने 36 साल बाद जीता विश्व कप

कतर में विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। वह 36 साल बाद विश्व कप जीतने में सफल रहा है। उसने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है। निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद एक्स्ट्रा टाइम में मैच पहुंच गया। वहां लियोनल मेसी ने एक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया, लेकिन किलियन एम्बाप्पे के मन में कुछ और ही था। उन्होंने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने मैच को अपने नाम कर लिया।

FIFA World Cup Winners List, Argentina Wins FIFA World Cup 2022 Final

वहीं, फ्रांस का लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना अधूरा रहा गया। टीम 2018 में चैंपियन बनी थी। फ्रांस दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हारा है। इससे पहले उसे 2006 में इटली के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में हार मिली थी।

 

स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी अपना दूसरा वर्ल्ड कप फाइनल खेला। वह 2014 के फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में भी अर्जेंटीना से खेले थे। तब टीम को जर्मनी ने 1-0 से हरा दिया था। मेसी के वर्ल्ड कप करियर का यह 26वां मैच भी रहा। मेसी ने जर्मनी के लोथार माथौस का रिकॉर्ड तोड़ा। लोथार के नाम 25 वर्ल्ड कप मैच खेलने का रिकॉर्ड है। इस दौरान उन्होंने 8 असिस्ट 13 गोल दागे। इनमें से 3 असिस्ट और 7 गोल तो इसी टूर्नामेंट में आए।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ताशकंद जून में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की मेज़बानी करेगा

विश्व पैरा एथलेटिक्स (World Para Athletics) ने घोषणा की है कि ताशकंद 2027 विश्व पैरा…

47 mins ago

विश्व पुस्तक दिवस 2026: महत्व, इतिहास और UNESCO की पहल

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 2026 हर साल 23 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया…

1 hour ago

मूडीज़ ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की GDP वृद्धि का अनुमान घटाकर 6% किया

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने भारत के आर्थिक आउटलुक में बदलाव किया है और FY27…

17 hours ago

NASA के नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप की अंतिम असेंबली पूरी

NASA ने मैरीलैंड के गोडार्ड स्पेस फ़्लाइट सेंटर में नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप को…

17 hours ago

अभिषेक शर्मा IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी सेंचुरी के साथ…

17 hours ago

HDFC Life ने विभा पाडलकर को 5 साल के लिए फिर बनाया एमडी व सीईओ

HDFC Life ने विभा पडालकर को अगले पाँच साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर…

18 hours ago