Home   »   अक्टूबर 2022 में भारत में होगा...

अक्टूबर 2022 में भारत में होगा फीफा U-17 महिला विश्व कप

 

 

फीफा काउंसिल ने 21 मई को कहा कि U-17 महिला विश्व कप अगले साल 11 से 30 अक्टूबर तक भारत में होगा. ​भारत को पहले 2020 U -17 विश्व कप की मेजबानी करनी थी, लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण रद्द होने से पहले इसे 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. फीफा परिषद ने भारत में 2022 U-17 विश्व कप की तारीखों सहित अंतरराष्ट्रीय मैच कैलेंडर के लिए प्रमुख तिथियों को मंजूरी दी.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

परिषद ने फीफा U-17 महिला विश्व कप भारत 2022 (11-30 अक्टूबर 2022), फीफा U -20 महिला विश्व कप कोस्टा रिका 2022 (10-28 अगस्त 2022) के साथ-साथ  इस साल 19 से 25 जून के बीच होने वाले फीफा अरब कप 2021 के लिए 14-टीम प्लेऑफ और 20 जुलाई से 20 अगस्त 2023 तक महिला विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 2023 के लिए तारीखों को भी मंजूरी दी.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • फीफा के अध्यक्ष: गियानी इन्फेंटिनो; स्थापना: 21 मई 1904.
  • मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड.

prime_image
QR Code
Scan Me