Categories: Sports

फखर जमान, नारुमोल चायवई बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ

आईसीसी ने अप्रैल महीने के लिए मेन्स और वूमेंन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के नाम की घोषणा की है। पुरुष टीम में पाकिस्तान के स्टार फखर जमान और महिला टीम में थाईलैंड की नारुमोल चायवई ने बाजी मारी है। फखर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ और नारुमोल जिम्बाब्वे के खिलाफ मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन से यह ताज अपने नाम किया है। पाकिस्तान के स्टार फखर जमान को अप्रैल महीने के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ घोषित किया गया है। फखर ने श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या और न्यूजीलैंड के उभरते बल्लेबाज मार्क चैपमैन को कड़ी टक्कर देते हुए ये नाम हासिल किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

फखर को यह पुरस्कार क्यों दिया गया?

 

फखर ने अप्रैल के अंत में रावलपिंडी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की तरफ से दूसरे सबसे वनडे स्कोर का पीछा करते हुए अपनी टीम के लिए एक शानदार पारी खेली थी। फखर की नाबाद 180 रनों की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल की। 336 रन के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने फखर की 17 चौकों और छह छक्कों की बदौलत 10 गेंद बाकी यानी 48.1 ओवर पर ही मैच अपने नाम कर लिया था। अप्रैल के कई मैचों में बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर का यह दूसरा शतक था। इस स्थान पर पहले मैच में भी 114 गेंदों में 117 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 289 रनों का पीछा करने में बेहतरीन मदद मिली।

 

नारुमोल चायवई बनीं आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ

दूसरी ओर थाईलैंड की बल्लेबाज नारुमोल चायवई को अप्रैल 2023 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। चायवई ने जिम्बाब्वे की केलिस नधलोवु और यूएई की कविशा ईगोडागे को कड़ी टक्कर दी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी टीम की वनडे सीरीज में जीत के चलते बत्तीस वर्षीय चायवई थाईलैंड के मीडल ऑर्डर की सबसे मजबूत बल्लेबाज साबित हुईं हैं। दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 3-0 से सीरीज जीतने में दो नाबाद अर्धशतक जड़े है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • आईसीसी की स्थापना: 15 जून 1909;
  • आईसीसी अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले;
  • आईसीसी सीईओ: ज्योफ एलार्डिस;
  • आईसीसी मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।

Find More Sports News Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

सैटेलाइट अध्ययन में मुंबई और सिकंदराबाद के लैंडफिल वैश्विक मीथेन उत्सर्जन के टॉप-25 में शामिल

हाल ही में सैटेलाइट पर आधारित एक वैश्विक अध्ययन से पता चला है कि सिकंदराबाद…

8 mins ago

डाबर ने हरजीत एस. भल्ला को भारत के कारोबार का CEO नियुक्त किया

डाबर ने हरजीत एस. भल्ला को अपने भारत के कारोबार का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)…

37 mins ago

RBI का बड़ा फैसला, पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस किया रद्द

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Limited) का बैंकिंग…

1 hour ago

उपेंद्र द्विवेदी US आर्मी वॉर कॉलेज के इंटरनेशनल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज (AWC) कार्लाइल बैरक्स…

19 hours ago

जापान ने रक्षा निर्यात नियमों में संशोधन किया: भारत ने इसे रणनीतिक साझेदारी के लिए एक बढ़ावा बताया

भारत ने जापान द्वारा रक्षा निर्यात ढांचे में संशोधन करने के हालिया कदम का स्वागत…

20 hours ago

सिंधु जल को लेकर पाकिस्तान की गुहार: यूएनएससी से भारत के साथ संधि बहाल करने की मांग

सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत के कड़ी रुख से घबराया पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मंचों…

20 hours ago