Home   »   जेम्स एंडरसन बने 700 टेस्ट विकेट...

जेम्स एंडरसन बने 700 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज

जेम्स एंडरसन बने 700 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज_3.1

टेस्ट इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने धर्मशाला टेस्ट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। एंडरसन ने यहां कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को आउट कर अपने टेस्ट जीवन का 700वां विकेट हासिल कर लिया।

यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के पहले तेज गेंदबाज, जबकि कुल तीसरे गेंदबाज हैं। उनके पहले 700 विकेट क्लब में दो स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) का नाम शुमार है। एंडरसन का लक्ष्य अब शेन वॉर्न का रिकॉर्ड होगा।

एंडरसन ने 187 टेस्ट मैच खेलकर 348वीं पारी में 700 विकेट क्लब में एंट्री का करने में कामयाबी हासिल की। वह सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में नंबर 2 हैं। उनसे आगे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 200 टेस्ट मैच खेले हैं।

 

सर्वाधिक टेस्ट विकेट

खिलाड़ी के विकेट

  • मुथैया मुरलीधरन 800
  • शेन वॉर्न 708
  • जेम्स एंडरसन 700
  • अनिल कुंबले 619
  • स्टुअर्ट ब्रॉड 604

 

 

prime_image
QR Code
Scan Me