Categories: Banking

SBI ने लोन ग्राहकों को झटका दिया, बेंचमार्क लेंडिंग रेट में 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी

 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने लोन ग्राहकों को झटका दिया है। एसबीआई ने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) को 70 आधार अंक यानी 0.7 प्रतिशत बढ़ाकर 13.45 प्रतिशत कर दिया है। इसके साथ ही बैंक ने बेस रेट में भी 70 आधार अंकों का वृद्धि किया है। SBI के अनुसार, ‘बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट को 13.45 प्रतिशत प्रति वर्ष किया गया है। वहीं बेस रेट को 8.70 प्रतिशत प्रति वर्ष किया गया है। एसबीआई ने पिछली बार आधार दर और बीपीएलआर में 15 जून 2022 को बढ़ोतरी की थी। ये पुराने बेंचमार्क हैं जिन पर बैंक कर्ज देते थे। बता दें अब ज्यादातर बैंक बाहरी बेंचमार्क आधारित उधार दर (EBLR) पर लोन प्रदान करते हैं।

 

क्या है बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट?

बेंचमार्क दर ऋण की ब्याज दरों की गणना के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मानक दर को संदर्भित करता है। RBI के अनुसार, ‘बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट का मतलब इंटर्नल बेंचमार्क दर है जिसका इस्तेमाल 30 जून 2010 तक स्वीकृत एडवांस या ऋणों पर ब्याज दरों को निर्धारित करने के लिए किया जाता है।

 

RBI ने बढ़ाई रेपो रेट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी नीति समीक्षा में रेपो रेट में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि की थी। इस साल की शुरुआत में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद से, RBI ने लगातार तीन बार दरों में वृद्धि की है।

 

RBI की मौद्रिक नीति बैठक

 

आरबीआई की अगली 3 दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक 28 सितंबर से 30 सितंबर तक होगी। एसबीआई ने अपनी बेंचमार्क उधार दरों में वृद्धि भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति बैठक से कुछ हफ्ते पहले ही की है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

vikash

Recent Posts

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 703.3 अरब डॉलर

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…

32 mins ago

भारत ने मालदीव को 30 अरब रुपये की निकासी मंजूर की

भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली…

2 hours ago

विश्व मलेरिया दिवस 2026: तिथि, विषय और वैश्विक प्रयासों की व्याख्या

विश्व मलेरिया दिवस 2026 हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाएगा, ताकि मलेरिया के बारे…

3 hours ago

India Census 2027: आरजीआई ने टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 शुरू की

सरकार ने भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर एक बहुत बड़ा और अहम…

3 hours ago

क्या ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का उपयोग होगा, जानें सबकुछ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran) के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की…

5 hours ago

सैटेलाइट अध्ययन में मुंबई और सिकंदराबाद के लैंडफिल वैश्विक मीथेन उत्सर्जन के टॉप-25 में शामिल

हाल ही में सैटेलाइट पर आधारित एक वैश्विक अध्ययन से पता चला है कि सिकंदराबाद…

6 hours ago