प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री योगिंदर के अलघ का लंबी बीमारी के बाद 06 दिसंबर 2022 को अहमदाबाद में उनके घर पर निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रोफेसर वाईके अलघ प्रतिष्ठित विद्वान थे जिन्होंने सार्वजनिक नीति के विभिन्न पहलुओं विशेष रूप से ग्रामीण विकास, पर्यावरण और अर्थशास्त्र के बारे में काफी काम किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से उनको दुख पहुंचा है और वह उनके साथ हुई मुलाकातों को सदैव याद रखेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि उनकी संवेदना उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं। ऊं शांति।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
योगिंदर के अलघ का जन्म 1939 में चकवाल में हुआ जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। अलघ ने राजस्थान के एक विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। उन्होंने पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मानद डिग्री ली थी। वह दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति रहे। वह 1996-98 तक केंद्रीय योजना और कार्यक्रम क्रियान्वयन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और ऊर्जा राज्य मंत्री भी रहे। वह योजना आयोग के सदस्य भी थे।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
हरशरण कौर त्रेहन को पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) में निदेशक (वाणिज्यिक) नियुक्त किया…
भारतीय रेलवे ने शिकायत निवारण, टिकट कन्फर्मेशन की भविष्यवाणी, हाउसकीपिंग सेवाओं और भीड़ प्रबंधन को…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट में देश…
गुजरात सरकार ने India AI Impact Summit 2026 के दौरान Larsen & Toubro की व्योमा…
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल पेंशन फंड ने 20 फरवरी 2026 को पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट ने सारण जिले के सोनपुर…