Home   »   जाने माने अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय...

जाने माने अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री योगेंद्र अलघ का निधन

जाने माने अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री योगेंद्र अलघ का निधन |_50.1

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री योगिंदर के अलघ का लंबी बीमारी के बाद 06 दिसंबर 2022 को अहमदाबाद में उनके घर पर निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रोफेसर वाईके अलघ प्रतिष्ठित विद्वान थे जिन्होंने सार्वजनिक नीति के विभिन्न पहलुओं विशेष रूप से ग्रामीण विकास, पर्यावरण और अर्थशास्त्र के बारे में काफी काम किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से उनको दुख पहुंचा है और वह उनके साथ हुई मुलाकातों को सदैव याद रखेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि उनकी संवेदना उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं। ऊं शांति।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

योगिंदर के अलघ: के बारे में

योगिंदर के अलघ का जन्म 1939 में चकवाल में हुआ जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। अलघ ने राजस्थान के एक विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। उन्होंने पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मानद डिग्री ली थी। वह दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति रहे। वह 1996-98 तक केंद्रीय योजना और कार्यक्रम क्रियान्वयन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और ऊर्जा राज्य मंत्री भी रहे। वह योजना आयोग के सदस्य भी थे।

Find More Obituaries News

 

जाने माने अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री योगेंद्र अलघ का निधन |_60.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *