Home   »   मध्य प्रदेश सरकार गांवों की मैपिंग...

मध्य प्रदेश सरकार गांवों की मैपिंग के लिए “ड्रोन” का करेगी इस्तेमाल

मध्य प्रदेश सरकार गांवों की मैपिंग के लिए "ड्रोन" का करेगी इस्तेमाल_3.1
मध्य प्रदेश सरकार ने गाँवों की मैपिंग करने के लिए राज्य में ड्रोन लगाने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश राज्य के राजस्व विभाग ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत भारतीय सर्वेक्षण के साथ समझौता किया है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग भारत की राष्ट्रीय मानचित्रण एजेंसी है।
ड्रोन का उपयोग राज्य के 55 हजार गांवों की मैपिंग के लिए 1: 500 के पैमाने पर किया जाएगा। इस प्रकार की मैपिंग से आबादी वाले क्षेत्रों की स्पष्ट तस्वीर मिलने की उम्मीद हैं। राज्य में भूमि सर्वेक्षण का यह काम पहले उपग्रह चित्रों की मदद से किया जाता था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ; राज्यपाल: लाल जी टंडन
prime_image
QR Code
Scan Me