Home   »   डिजिटल इंडिया ने पूरे किए छह...

डिजिटल इंडिया ने पूरे किए छह साल

 

डिजिटल इंडिया ने पूरे किए छह साल_3.1

डिजिटल इंडिया पहल ने 1 जुलाई 2021 को अपने छह साल पूरे कर लिए हैं. डिजिटल इंडिया भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए सरकार की प्रमुख योजना है. इसे 1 जुलाई 2015 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था. पिछले 6 वर्षों में, सरकार ने डायरेक्ट बेनेट ट्रांसफर, कॉमन सर्विस सेंटर, डिजिलॉकर और मोबाइल-आधारित उमंग सेवाओं जैसी कई डिजिटल पहल शुरू की हैं.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आधार की मदद से सरकार ने भारत के 129 करोड़ लोगों को डिजिटल पहचान प्रदान की है. जनधन बैंक खातों, मोबाइल फोन और आधार (JAM) ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने में सरकार की मदद की.

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम तीन प्रमुख दृष्टि क्षेत्रों पर केंद्रित है:

  • प्रत्येक नागरिक के लिए एक प्रमुख उपयोगिता के रूप में डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर
  • मांग पर शासन और सेवाएं
  • नागरिकों का डिजिटल सशक्तिकरण

Find More National News Here

डिजिटल इंडिया ने पूरे किए छह साल_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me