Categories: Obituaries

‘धूम’ के निर्देशक संजय गढ़वी का 56 साल की उम्र में निधन

‘धूम’ फिल्म के निर्देशक संजय गढ़वी का निधन हो गया है। वे 56 वर्ष के थे। उन्होंने 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे अंतिम सांस ली। गढ़वी तीन दिन बाद अपना 57वां जन्मदिन मनाते। उन्हें यशराज फिल्म्स की ‘धूम’ सीरीज की फिल्मों ‘धूम’ (2004) और ‘धूम 2’ (2006) के निर्देशन के लिए जाना जाता है।

 

संजय गढ़वी के बारे में

  • गढ़वी ने 2000 में फिल्म ‘तेरे लिए’ से निर्देशन की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने 2002 में ‘मेरे यार की शादी है’ बनाई, जो यशराज फिल्म्स के साथ उनकी पहली फिल्म थी।
  • उन्होंने अपने निर्देशन में बनी तीसरी एक्शन-थ्रिलर ‘धूम’ से सबका ध्यान आकर्षित किया, जिसने 2000 के दशक की शुरुआत में भारतीय युवाओं के बीच मोटरबाइकिंग को लोकप्रिय बना दिया।
  • 2002 की ये फिल्म कबीर (जॉन अब्राहम) के नेतृत्व में मोटरबाइक लुटेरों के एक गिरोह और मुंबई पुलिस के अधिकारी जय दीक्षित (अभिषेक बच्चन) के बीच चूहे-बिल्ली के खेल की कहानी थी। जय इस गिरोह को रोकने के लिए एक मोटरबाइक डीलर अली (उदय चोपड़ा) के साथ मिलकर काम करता है। फिल्म में ईशा देओल और रिमी सेन भी थीं।
  • गढ़वी ने इसके सुपरहिट सीक्वल ‘धूम 2’ का भी निर्देशन किया। 2006 की फिल्म में बच्चन, चोपड़ा, ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन और बिपाशा बसु ने अभिनय किया था।
  • फिल्म ‘धूम-3’ को विजय कृष्ण आचार्य ने निर्देशित किया था। 2013 की इस फिल्म में बच्चन, चोपड़ा, आमिर खान और कैटरीना कैफ थे। गढ़वी की फिल्मों में ‘किडनैप’ (2008), ‘अजब गजब लव’ (2012) और ‘ऑपरेशन परिंदे’ शामिल हैं। 2020 में रिलीज हुई ‘ऑपरेशन परिंदे’ उनके निर्देशन में आखिरी फिल्म थी।

 

Find More Obituaries News

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago