Home   »   डेल टेक्नोलॉजीज ने यूनेस्को के साथ...

डेल टेक्नोलॉजीज ने यूनेस्को के साथ शिक्षा की गुणवत्ता के लिए मिलाया हाथ

डेल टेक्नोलॉजीज ने यूनेस्को के साथ शिक्षा की गुणवत्ता के लिए मिलाया हाथ_3.1
डेल टेक्नोलॉजीज ने यूनेस्को MGIEP (महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन फॉर पीस) के साथ अध्यापकों को ICT उपकरणों का इस्तेमाल कर कक्षाओं को प्रौद्योगिकी सक्षम बनाए जाने के लिए साझेदारी की घोषणा की हैं। सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) उपकरणों को डेल आरम्भ और फ्रैमरेस्पेस प्लेटफॉर्म द्वारा विकसित किया गया हैं।

इस साझेदारी से संयुक्त राष्ट्र के शांतिपूर्ण और स्थायी समाज के निर्माण के शिक्षा लक्ष्य 4.7 को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र के सदस्य-राज्यों द्वारा सतत विकास लक्ष्य 4 (SGD 4) के तहत उल्लिखित के रूप में गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से शिक्षकों को आईसीटी और सीमांत प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर प्रशिक्षण देने पर केंद्रित होगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946
  • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • यूनेस्को महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड
prime_image
QR Code
Scan Me