Categories: Obituaries

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्‍ट‍ क्रिकेटर 95 वर्षीय दत्‍ताजीराव गायकवाड़ का निधन

भारतीय टीम के पूर्व टेस्‍ट कप्‍तान दत्‍ताजीराव गायकवाड़ (Dattajirao Gaekwad), जिन्‍होंने देश में सबसे उम्रदराज जीवित टेस्‍ट क्रिकेटर का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा था, उनका हाल ही में निधन हो गया। दत्‍ताजीराव गायकवाड़ की उम्र 95 साल थी। गायकवाड़ का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। बीसीसीआई (BCCI) ने गायकवाड़ को श्रद्धांजलि दी है।

दत्‍ताजीराव गायकवाड़ ने भारत के लिए 9 साल के टेस्‍ट करियर में 11 मैच खेले, जिसमें चार में कप्‍तानी की। 1952 में इंग्‍लैंड के खिलाफ डेब्‍यू करने वाले दत्‍ताजीराव गायकवाड़ ने 2016 में दीपक शोधन की मृत्‍यु के बाद भारत के सबसे उम्रदराज जीवित टेस्‍ट क्रिकेटर का तमगा पाया था। दीपक शोहधन का 87 की उम्र में निधन हुआ था।

 

अंशूमन गायकवाड़ के पिता

दत्‍ताजीराव गायकवाड़ पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशूमन गायकवाड़ के पिता हैं। अंशूमन गायकवाड़ ने 1975 से 1987 के बीच 40 टेस्‍ट और 15 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया। दत्‍ताजीराव गायकवाड़ ने अपने टेस्‍ट करियर में 11 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 350 रन बनाए। उन्‍होंने 1959 में इंग्‍लैंड के खिलाफ चार मैचों की सीरीज के दौरान भारतीय टीम का नेतृत्‍व किया।

 

दत्‍ताजीराव गायकवाड़ का शानदार रिकॉर्ड

दत्‍ताजीराव गायकवाड़ ने बड़ौदा के लिए फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। उनका घरेलू क्रिकेट करियर 17 साल का रहा। 1947 से 1964 के बीच दत्‍ताजीराव गायकवाड़ ने 110 मैचों में 17 शतक और 23 अर्धशतकों की मदद से 5788 रन बनाए। उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में नाबाद 249 रन रहा। दत्‍ताजीराव गायकवाड़ ने अपना आखिरी टेस्‍ट पाकिस्‍तान के खिलाफ 1961 में चेन्‍नई में खेला था।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago