Categories: Sports

वानखेड़े स्टेडियम में सचिन की प्रतिमा का अनावरण

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण बुधवार (एक नवंबर) को किया गया। कार्यक्रम में तेंदुलकर के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बीसीसीआई सचिव जय शाह, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, एनसीपी प्रमुख और पूर्व बीसीसीआई और आईसीसी प्रमुख शरद पवार, एमसीए अध्यक्ष अमोल काले ने कार्यक्रम में भाग लिया।

सचिन तेंदुलकर के जीवन के 50 वर्षों को समर्पित यह प्रतिमा एमसीए (मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन) द्वारा स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर स्टैंड के पास स्थापित की गई है। सचिन ने कार्यक्रम से पहले स्टेडियम में मौजूद एक दिव्यांग प्रशंसक को ऑटोग्राफ भी दिया। उनकी यह प्रतिमा अहमदनगर के रहने वाले श्री प्रमोद कांबले द्वारा तैयार की गई थी।

 

प्रतिमा स्टेडियम के अंदर स्थापित

इस साल की शुरुआत में यह पता चला था कि अप्रैल में 50 साल के हो चुके तेंदुलकर की प्रतिमा स्टेडियम के अंदर स्थापित की जाएगी और यहां उसे अंतिम रूप दिया गया। इस प्रतिमा में इस महान बल्लेबाज को शॉट खेलने की मुद्रा में दिखाया गया है और यह सचिन तेंदुलकर स्टैंड के करीब लगी है।

 

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने 10 साल पहले यानी 2013 के नवंबर में वानखेड़े स्टेडियम में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। इस मैदान से उनकी काफी यादे जुड़ी हैं। ऐसे में उन्हें खास सम्मान दिया गया। तेंदुलकर ने 2011 का वर्ल्ड कप भी इसी मैदान में जीता था।

 

Find More Sports News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago