Home   »   CMFRI ने तटीय आर्द्रभूमि क्षेत्रों को...

CMFRI ने तटीय आर्द्रभूमि क्षेत्रों को बचाने के लिए इसरो के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

CMFRI ने तटीय आर्द्रभूमि क्षेत्रों को बचाने के लिए इसरो के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए_2.1
केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (CMFRI) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने तटीय क्षेत्रों में छोटे आर्द्रभूमि क्षेत्रों के मानचित्रण, सत्यापन और सुरक्षा के लिए समझौता किया है. कार्यक्रम तटीय आजीविका कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें बहाल करने के उद्देश्य से है.
एक मोबाइल ऐप और एक केंद्रीकृत वेब पोर्टल विकसित करने के लिए CMFRI और इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसमें देश में 2.25 हेक्टेयर से छोटे आर्द्रभूमि क्षेत्रों का एक व्यापक डेटाबेस होगा.
स्रोत- द हिंदू बिजनेस लाइन

उपरोक्त समाचार से LIC AAO  Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान की स्थापना 3 फरवरी 1947 को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत की गई थी और बाद में यह 1967 के ICAR में शामिल हो गया था.
  • इसरो के निदेशक: के. सिवान, मुख्यालय: बेंगलुरु, स्थापना: 1969.
prime_image
QR Code
Scan Me