Home   »   उत्तराखंड के पहले बाल सुलभ पुलिस...

उत्तराखंड के पहले बाल सुलभ पुलिस स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम

 

उत्तराखंड के पहले बाल सुलभ पुलिस स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम_3.1

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड के पहले बाल-सुलभ पुलिस स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य अपराधों से जुड़े बच्चों को एक अनुकूल वातावरण प्रदान करना है. उत्तराखंड की बाल संरक्षण समिति की सिफारिश पर लगभग 5 लाख रुपये के बजट के साथ डालनवाला पुलिस स्टेशन में बाल-सुलभ पुलिस इकाई की स्थापना की गई है.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (SCPCR) की चेयरपर्सन उषा नेगी के अनुसार, जो बच्चे या तो पीड़ित हैं या उन्हें उचित काउंसलिंग की जरूरत है या अन्य कारणों से पुलिस स्टेशन आते है, उन्हें एक निष्क्रिय और डरावने माहौल में रखने की तुलना में आरामदायक और निर्भीक वातावरण प्रदान किया जाना चाहिए. बच्चों को सहज रखने के लिए, दीवारों को चमकीले रंगों और कार्टून में चित्रित किया गया है और पुलिस कर्मियों भी अपनी वर्दी के बजाय कैसुअल कपड़े पहनेंगे.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत.
  • उत्तराखंड के राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.

Find More State In News Here

उत्तराखंड के पहले बाल सुलभ पुलिस स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me