Home   »   जलवायु परिवर्तन: क्या है ‘व्हाइट हाइड्रोजन’?

जलवायु परिवर्तन: क्या है ‘व्हाइट हाइड्रोजन’?

जलवायु परिवर्तन: क्या है 'व्हाइट हाइड्रोजन'? |_3.1

फ्रांस में दो वैज्ञानिकों ने सफेद हाइड्रोजन का सबसे बड़ा ज्ञात भंडार खोजा है, जो एक स्वच्छ ऊर्जा संसाधन है जो जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में मदद कर सकता है। हाइड्रोजन साफ एनर्जी (Clean energy) का सबसे अच्छा सोर्स है। लेकिन हाइड्रोजन बनाने के लिए आमतौर पर बहुत ज्यादा ऊर्जा और फैंसी प्रयोगशालाओं की जरूरत होती है। अब फ्रांस के दो वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसी ही खोज की है। इसकी मदद से धरती को जलवायु परिवर्तन से बचाया जा सकता है।

 

सफेद हाइड्रोजन क्या है?

दरअसल, सफेद हाइड्रोजन एक प्रकार की हाइड्रोजन है जो प्राकृतिक रूप से पाई जाती है। यह वैज्ञानिकों के लिए काफी नई है। लैब में बनी हाइड्रोजन के विपरीत, सफेद हाइड्रोजन को बनाने के लिए बहुत ज्यादा एनर्जी की जरूरत नहीं होती है। बता दें, वैज्ञानिक सोचते थे कि बहुत सारा प्राकृतिक हाइड्रोजन नहीं मिल सकता है। लेकिन अब ये मिला है जिससे सभी काफी आशावादी हो गए हैं। इसकी मदद से धरती को बचाया जा सकता है।

 

हाइड्रोजन के रंग अलग-अलग हो सकते हैं?

हाइड्रोजन के अलग-अलग “रंग” हो सकते हैं। सफेद हाइड्रोजन एक प्राकृतिक प्रकार है जो धरती की क्रस्ट से आता है। दूसरे रंग, जैसे हरा और ग्रे हाइड्रोजन, लैब में बनती हैं और उन्हें बनाने में बड़ी मात्रा में एनर्जी का इस्तेमाल किया जाता है। ग्रीन हाइड्रोजन पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को अलग-अलग करने से बनता है। जबकि ग्रे हाइड्रोजन मीथेन गैस से बनती है।

 

Find More International News Here

 

जलवायु परिवर्तन: क्या है 'व्हाइट हाइड्रोजन'? |_4.1

FAQs

जलवायु परिवर्तन क्या है?

जलवायु परिवर्तन का तात्पर्य दशकों, सदियों या उससे अधिक समय में होने वाली जलवायु में दीर्घकालिक परिवर्तनों से है। यह मुख्य रूप से जीवाश्म ईंधन (जैसे, कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस) को जलाने के कारण पृथ्वी के वातावरण में तेजी से बढ़ती ग्रीनहाउस गैसों के कारण होता है।