केंद्र सरकार ने आने वाले समय में पानी की समस्या को दूर करने के लिए एक मोबाइल ऐप विकसित किया है, जिसके जरिए एक बड़ी समस्या का हल निकाला जाएगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय (Union Ministry of Rural Development) ने मोबाइल ऐप ‘जलदूत’ (Jaldoot App) को लॉन्च कर दिया है, जिससे ग्राम रोजगार सहायक मानसून से पहले और बाद में साल में दो बार चयनित कुओं के जल स्तर को माप सकेंगे।
जलदूत ऐप ग्राम रोजगार सहायक को साल में दो बार चयनित कुओं के जलस्तर को मापने में सक्षम बनाएगा। कुओं का जलस्तर मानसून से पहले और मानसून के बाद में चेक किया जाएगा। हर गांव में पर्याप्त संख्या के माप स्थानों का चयन करने की आवश्यकता होगी, जो उस गांव में भूजल स्तर के प्रतिनिधि होंगे।
जलदूत ऐप के बारे में
जलदूत ऐप पंचायतों को कुओं के जलस्तर की सही जानकारी और डेटा देगा, जिसका इस्तेमाल आगे कार्यों की बेहतर योजना के लिए किया जा सकता है। ऐप के आंकड़ों का उपयोग ग्राम पंचायत विकास योजना और महात्मा गांधी नरेगा योजनाओं में किया जा सकता है। इसके अलावा डेटा का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के रिसर्च और अन्य उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- पंचायती राज राज्य मंत्री: कपिल मोरेश्वर पाटिली
- ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री: फग्गन सिंह कुलस्ते


बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 43 ...
अमृत भारत स्टेशन स्कीम: कैसे बदलेगा देश ...
IPL में सुनील नरेन का दबदबा: विदेशी खिला...

