स्पेन के कार्लोस अलकराज एटीपी (एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल) रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। एटीपी ने अपनी रैंकिंग प्रणाली 1973 में शुरू की थी। वह 5 दिसंबर को 19 साल, 214 दिन के होंगे जो इस साल के रैंकिंग का अंतिम दिन होगा। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लेटन हेविट का रिकॉर्ड तोड़ा है जो 2001 में 20 साल, 275 दिन की उम्र में दुनिया के नंबर 1 पुरुष टेनिस खिलाडी बने थे।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
कार्लोस अलकराज ने एटीपी रैंकिंग में 32वें स्थान के खिलाड़ी के रूप में 2022 वर्ष की शुरुआत की थी । इस साल वह पीट सम्प्रास के बाद यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी भी बने थे। वह 2003 में एंडी रोडिक के बाद अंतिम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर, एंडी मरे और राफेल नडाल के ‘बिग फोर’ के बाहर पहले खिलाड़ी बन गए है।
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…