Categories: Economy

केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए इसे 42 फीसदी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार DA बढ़ोतरी पर 12815 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी पर पहुंच जाएगा। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमिटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक हुई। इस बैठक में डीए बढ़ोतरी पर मुहर लगाई गई। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी से लागू हो गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

केंद्र सरकार के इस फैसले का लाभ 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ 69 लाख पेंशनभोगियों को भी मिलेगा। महंगाई भत्ते के साथ-साथ डीआर यानी डियरनेस रिलीफ का लाभ केंद्रीय पेंशनभोगियों को मिलेगा। पेंशनर्स को इस बढ़ोतरी के बाद 38 फीसदी की तगह 42 फीसदी DR मिलेगा। केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2023 से लागू कर दिया। यानी जनवरी और फरवरी का एरियर मार्च की सैलरी के साथ बढ़कर मिलेगा। आपको बता दें कि हर साल दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रिवाइज किया जाता है। हर छह महीने पर केंद्रीय कैबिनेट DA रिवाइज करने पर विचार करता है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की गणना श्रम ब्यूरो की ओर से जारी किए गए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW)के आधार पर की जाती है।

 

क्या होता है महंगाई भत्ता?

 

महंगाई भत्ता ऐसा पैसा है जो महंगाई बढ़ने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाये रखने के लिये दिया जाता है। यह पैसा सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिया जाता है। इसका कैलकुलेशन देश की मौजूदा महंगाई के अनुसार हर 6 महीने पर किया जाता है। इसकी गणना संबंधित वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार की जाती है। महंगाई भत्ता शहरी, अर्ध-शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों का अलग-अलग हो सकता है।

Find More News on Economy Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

उपेंद्र द्विवेदी US आर्मी वॉर कॉलेज के इंटरनेशनल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज (AWC) कार्लाइल बैरक्स…

18 hours ago

जापान ने रक्षा निर्यात नियमों में संशोधन किया: भारत ने इसे रणनीतिक साझेदारी के लिए एक बढ़ावा बताया

भारत ने जापान द्वारा रक्षा निर्यात ढांचे में संशोधन करने के हालिया कदम का स्वागत…

18 hours ago

सिंधु जल को लेकर पाकिस्तान की गुहार: यूएनएससी से भारत के साथ संधि बहाल करने की मांग

सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत के कड़ी रुख से घबराया पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मंचों…

18 hours ago

NASSCOM को मिला नया चेयरमैन: AI विशेषज्ञ श्रीकांत वेलामाकन्नी ने संभाला पदभार

श्रीकांत वेलामाकन्नी को NASSCOM का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और…

19 hours ago

राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन में निदेशक का कार्यभार संभाला

राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) में निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया…

19 hours ago

AU Small Finance Bank में विवेक त्रिपाठी बने ईडी व डब्ल्यूटीडी, RBI ने दी मंजूरी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन साल की अवधि के लिए AU स्मॉल फाइनेंस बैंक…

20 hours ago