Categories: Obituaries

ब्रिटिश फिल्म मेकर टेरेंस डेविस का 77 वर्ष की उम्र में निधन

ब्रिटिश फिल्म निर्माता टेरेंस डेविस का निधन हो गया है। उन्होंने 77 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वह कुछ प्रभावशाली और गीतात्मक फिल्मों के लिए मशहूर थे। टेरेंस डेविस के निधन की जानकारी उनके प्रबंधक जॉन टेलर ने दी। उन्होंने बताया कि निर्देशक छोटी से बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके बाद 07 अक्तूबर को उनके घर पर उनकी निधन हो गई।

 

मुनीम के रूप में किया था काम

टेरेंस डेविस अंग्रेजी बंदरगाह शहर में एक बड़े कामकाजी वर्ग के रोमन कैथोलिक परिवार में पले-बढ़े। उन्होंने कोवेंट्री शहर में एक ड्रामा स्कूल और बाद में नेशनल फिल्म स्कूल में दाखिला लेने से पहले एक शिपिंग कार्यालय में क्लर्क और एक अकाउंटेंसी फर्म में एक मुनीम के रूप में काम किया।

 

इस फिल्म से मशहूर हुए

कई शॉर्ट फिल्में बनाने के बाद टेरेंस डेविस ने साल 1988 में ‘डिस्टेंट वॉयस, स्टिल लाइव्स’ के साथ लेखक-निर्देशक के रूप में अपना फीचर डेब्यू किया, जो एक फिल्म का कोलाज था, जिसमें संगीत और फिल्म जादू द्वारा गरीबी और हिंसा से भरे बचपन को दर्शाया गया था। फिल्म ने साल 1988 में कान्स इंटरनेशनल क्रिटिक्स पुरस्कार जीता और 2002 में ब्रिटिश फिल्म समीक्षकों द्वारा इसे पिछले 25 वर्षों की नौवीं सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। डेविस ने साल 1992 में एक और आत्मकथात्मक फिल्म ‘द लॉन्ग डे क्लोज्स’ बनाई। उन्होंने बाद में 2008 की डॉक्यूमेंट्री ‘ऑफ टाइम एंड द सिटी’ का निर्देशन किया। उनकी 1995 की फिल्म द नियॉन बाइबिल जॉन कैनेडी टूले उपन्यास पर आधारित थी और यूएस डीप साउथ में सेट थी।

 

Find More Obituaries News

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago