पैकेज्ड फूड कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने अपने उपभोक्ताओं को उत्पाद पहुँचाने के लिए ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म Dunzo के साथ साझेदारी की है। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने ब्रिटानिया एसेंशियल स्टोर भी लॉन्च किया है जो Dunzo ऐप पर उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज द्वारा उत्पादित जरुरी उत्पादों की श्रृंखला ब्रिटानिया के वितरण केंद्रों पर उपलब्ध होगी। लोगों द्वारा इन जरुरी उत्पादों को वितरण केंद्रों से Dunzo द्वारा प्राप्त किया जाएगा ताकि उत्पादों की उपलब्धता के साथ-साथ सामानों की उचित हैंडलिंग सुनिश्चित की जा सके। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने रोजमर्रा उत्पादों के निर्बाध वितरण को सक्षम बनाने के लिए डंज़ो के अभिनव और सबसे उन्नत प्रौद्योगिकी मंच का लाभ उठाने के लिए साझेदारी का निर्णय लिया है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष: नुस्ली एन वाडिया
- ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक: वरुण बेरी.



सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का र...
चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन...
इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इं...

