Home   »   कर्ज़ के कारण यूएन में वोट...

कर्ज़ के कारण यूएन में वोट नहीं दे सकेंगे वेनेजुएला और लीबिया

कर्ज़ के कारण यूएन में वोट नहीं दे सकेंगे वेनेजुएला और लीबिया |_2.1
करोड़ों रुपए का कर्ज़ न चुकाने के कारण वेनेजुएला और लीबिया का संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान का अधिकार दो सालों में दूसरी बार रद्द कर दिया गया है.

अपना मतदान अधिकार हासिल करने के लिए वेनेजुएला को यूएन को न्यूनतम करीब 159 करोड़ रु ($24 मिलियन) का भुगतान करना होगा जबकि लीबिया को न्यूनतम 43 करोड़ रु ($6.5 मिलियन) चुकाने होंगे. इस हफ्ते इस वैश्विक निकाय ने वर्ष 2016-17 के लिए 6 देशों के मतदान अधिकार रद्द किये. अन्य चार देश पपुआ न्यू गिनी, सूडान, वानातू (Vanuatu) और कैबो वेर्डे (पूर्व का केप वेर्डे – Cape Verde) है.
स्रोत – न्यू इंडियन एक्सप्रेस
prime_image
QR Code
Scan Me