Categories: Uncategorized

नहीं रहीं परमेश्वर गोदरेज, एड्स के खिलाफ छेड़ी थी मुहिम


प्रख्यात समाजसेविका और गोदरेज समूह के अध्यक्ष आदि गोदरेज की पत्नी परमेश्वर गोदरेज का, फेफड़े की बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद सोमवार रात को 70 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. देश की शुरुआती एयरहोस्टस में से एक परमेश्वर ड्रेस डिजाइनर, इंटीरियर डिजाइनर से लेकर समाजसेवा में भी सक्रिय थीं.

70 के दशक में परमेश्वर ने कई जानी-मानी बॉलीवुड नायिकाओं के कपड़े डिजाइन किए थे. उन्होंने हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेर, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव के साथ मिलकर एड्स के खिलाफ मुहिम छेड़ी थी. परमेश्वर ने लंबे लव अफेयर के बाद गोदरेज समूह के अध्यक्ष आदि गोदरेज से 1965 में शादी की थी. उनके तीन बच्चों में बेटी निसा गोदरेज और तान्या दुबाश ओर बेटा पिरोजशा हैं.

अब इस ख़बर से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
1. गोदरेज समूह के अध्यक्ष कौन हैं ?
2. हाल ही में फेफड़े की बीमारी से मृत्यु को प्राप्त होने वाली आदि गोदरेज की पत्नी परमेश्वर गोदरेज ने किस बीमारी के खिलाफ अभियान चलाया था ?
उत्तर
1. आदि गोदरेज
2. एड्स के खिलाफ
                                                                                                                                 स्रोत – दैनिक भास्कर
admin

Recent Posts

पेटीएम ने लॉन्च किया ‘हेल्थ साथी’ योजना, 35 रुपये में पाएं स्वास्थ्य सुरक्षा

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने अपने मर्चेंट पार्टनर्स के लिए 'पेटीएम हेल्थ…

1 hour ago

पूर्व जासूस प्रमुख ने शरण पर अंकुश लगाने के मिशन के साथ डच के नए पीएम के रूप में शपथ ली

पूर्व जासूस प्रमुख डिक स्कोफ नए डच प्रधानमंत्री हैं, जो "अब तक की सबसे कड़ी"…

1 hour ago

पी. गीता को मिला के. सरस्वती अम्मा पुरस्कार मिला

नारीवादी साहित्य और अध्ययन की महत्वपूर्ण मान्यता के रूप में, लेखिका, आलोचक और नारीवादी कार्यकर्ता…

2 hours ago

राजिंदर खन्ना बने एडिशनल NSA, डिप्टी एनएसए का जिम्मा संभालेंगे टीवी रविचंद्रन

सरकार ने हाल ही में कई हाई-प्रोफाइल नियुक्तियां करके राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) को मजबूत…

3 hours ago

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शास्त्री भवन में डीएमएफ गैलरी का उद्घाटन किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज शास्त्री भवन में डीएमएफ गैलरी…

3 hours ago

डॉ. बी.एन. गंगाधर को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया

भारत में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रशासन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण…

4 hours ago