पेटीएम ने लॉन्च किया ‘हेल्थ साथी’ योजना, 35 रुपये में पाएं स्वास्थ्य सुरक्षा

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने अपने मर्चेंट पार्टनर्स के लिए ‘पेटीएम हेल्थ साथी’ नाम से एक नई स्वास्थ्य और आय सुरक्षा योजना शुरू की है। 35 रुपये प्रति महीने की सदस्यता से शुरू होने वाला पेटीएम हेल्थ साथी अपने पार्टनर नेटवर्क के भीतर असीमित डॉक्टर टेलीकंसल्टेशन, इन-पर्सन डॉक्टर विजिट (OPD) सहित कई तरह की सेवाएं प्रदान करता है। इस योजना में कई तरह के सुरक्षा कवर कंपनी प्रदान करती है।

पेटीएम (Paytm) की तरफ से अपने मर्चेंट पार्टनर के ल‍िए लगातार नई पहल की जा रही हैं। इसी क्रम में कंपनी की तरफ से ‘पेटीएम हेल्थ साथी’ नाम से इस स्‍कीम को शुरू क‍िया गया है। यह क‍िफायती हेल्थ इंश्योरेंस प्लान मर्चेंट पार्टनर को हेल्थकेयर से जुड़ी सुव‍िधाएं देता है। इसके अलावा किसी हादसे, प्राकृतिक आपदा या हड़ताल के बीच ब‍िजनेस में रुकावट आने पर फाइनेंश‍ियल मदद भी देता है।

हेल्‍थकेयर सुव‍िधा

पेटीएम (Paytm) हेल्थ साथी स्‍कीम में 35 रुपये महीने पर कई तरह के फायदे म‍िलते हैं। इसमें आप डॉक्‍टर से अनल‍िम‍िटेड फोन पर बातचीत यानी टेलीकंसल्टेशन कर सकते हैं। इसके अलावा पेटीएम के पार्टनर नेटवर्क में ओपीडी की भी सुव‍िधा है। इस स्‍कीम के अंतर्गत क‍िसी हादसे जैसे प्राकृतिक आपदा बाढ़, आग आद‍ि या हड़ताल के कारण ब‍िजनेस में रुकावट आने पर आर्थ‍िक रूप से व‍ित्‍तीय मदद भी मिलती है।

3000 से ज्यादा मर्चेंट हिस्सा ले चुके हैं

डॉक्टर से टेलीकंसल्टेशन के अलावा योजना का फायदा उठाने वालों को खास मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं के दाम में भी छूट म‍िलेगी। ल‍िस्‍टेड पैथोलॉजी लैब पर जांच में भी छूट म‍िलती है। इस स्‍कीम में पेटीएम ब‍िजनेस ऐप के जर‍िये क्‍लेम क‍िया जा सकता है। पेटीएम की तरफ से बताया गया क‍ि ‘हेल्थ साथी’ की शुरुआत ट्रायल के तौर पर की गई थी। इसमें 3000 से ज्यादा मर्चेंट हिस्सा ले चुके हैं। ट्रायल में अच्‍छा र‍िस्‍पांस म‍िलने के बाद जुलाई की शुरुआत से इसे मर्चेंट पार्टनर के ल‍िए शुरू क‍िया गया है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago