Home   »   नहीं रहीं परमेश्वर गोदरेज, एड्स के...

नहीं रहीं परमेश्वर गोदरेज, एड्स के खिलाफ छेड़ी थी मुहिम

नहीं रहीं परमेश्वर गोदरेज, एड्स के खिलाफ छेड़ी थी मुहिम |_40.1

प्रख्यात समाजसेविका और गोदरेज समूह के अध्यक्ष आदि गोदरेज की पत्नी परमेश्वर गोदरेज का, फेफड़े की बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद सोमवार रात को 70 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. देश की शुरुआती एयरहोस्टस में से एक परमेश्वर ड्रेस डिजाइनर, इंटीरियर डिजाइनर से लेकर समाजसेवा में भी सक्रिय थीं.

70 के दशक में परमेश्वर ने कई जानी-मानी बॉलीवुड नायिकाओं के कपड़े डिजाइन किए थे. उन्होंने हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेर, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव के साथ मिलकर एड्स के खिलाफ मुहिम छेड़ी थी. परमेश्वर ने लंबे लव अफेयर के बाद गोदरेज समूह के अध्यक्ष आदि गोदरेज से 1965 में शादी की थी. उनके तीन बच्चों में बेटी निसा गोदरेज और तान्या दुबाश ओर बेटा पिरोजशा हैं.

अब इस ख़बर से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
1. गोदरेज समूह के अध्यक्ष कौन हैं ?
2. हाल ही में फेफड़े की बीमारी से मृत्यु को प्राप्त होने वाली आदि गोदरेज की पत्नी परमेश्वर गोदरेज ने किस बीमारी के खिलाफ अभियान चलाया था ?

उत्तर
1. आदि गोदरेज
2. एड्स के खिलाफ
                                                                                                                                   स्रोत – दैनिक भास्कर
Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *