Categories: Sports

भारत में FIFA U-17 महिला विश्व कप में पदार्पण करेगी वीएआर तकनीक

भारत में होने वाले आगामी अंडर-17 महिला विश्व फुटबॉल कप में वीडियो सहायक रैफरी (वीएआर) तकनीक आयु वर्ग की इस शीर्ष प्रतियोगिता में पदार्पण करेगी। विश्व फुटबॉल की संचालन संस्था फीफा ने यह जानकारी दी। फीफा ने बयान में कहा कि यह प्रतियोगिता नियुक्त किए गए वीएआर के कौशल को परखने और हमारी महिला वीएआर के विकास को जारी रखने का एक और शानदार मौका होगा। यह रोड टू आस्ट्रेलिया/न्यूजीलैंड 2023 परियोजना का हिस्सा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

फीफा ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) पर लगा 11 दिन का निलंबन हटाकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के भारत में आयोजन को हरी झंडी दे दी है जो 11 से 30 अक्टूबर तक भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम, मडगांव के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

वीएआर तकनीक: एक नजर में

वीएआर तकनीक रैफरी के फैसला लेने की प्रक्रिया में मैच को बदलने वाली चार अहम स्थितियों में मदद करती है जिसमें गोल और गोल से पहले हुए अपराध, पेनल्टी से जुड़े फैसले और पेनल्टी से पहले के अपराध, सीधे लाल कार्ड दिए जाने की घटनाएं और खिलाड़ियों की गलत पहचान शामिल है। पूरे मैच के दौरान वीएआर टीम मैच का रुख बदलने वाली इन चारों परिस्थितियों से जुड़ी स्पष्ट गलतियों पर लगातार नजर रखती है। 

वीएआर टीम हालांकि स्पष्ट गलतियों या गंभीर घटनाओं से चूकने की स्थिति में ही रैफरी से संपर्क करती है। भारत में दूसरी बार वीएआर तकनीक इस्तेमाल की जाएगी। इसे पहले इस साल जनवरी-फरवरी में भारत में एएफसी महिला एकशिया कप के दौरान क्वार्टर फाइनल चरण से इस तकनीक का इस्तेमाल हुआ था। वीएआर तकनीक में पांच वीडियो अधिकारी होंगे जिसमें यूएई के ओमर मोहम्मद अल अली, सीरिया की हना हताब, थाईलैंड की सिवाकोर्न पू-उदोम और आस्ट्रेलिया की लारा ली और केसी रेईबेल्ट शामिल हैं।

फीफा महिला टूर्नामेंट

भारत में होने वाला अंडर-17 विश्व कप तीसरा फीफा महिला टूर्नामेंट होगा जिसमें वीएआर का इस्तेमाल होगा। इससे पहले कोस्टा रिका में 2022 में महिला अंडर-20 विश्व कप और 2019 में फ्रांस में फीफा महिला विश्व कप में इस तकनीक का इस्तेमाल हो चुका है।

फीफा की मैच रैफरी समिति ने साथ ही टूर्नामेंट के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा की जिसमें 14 महिला रैफरी, 28 महिला सहायक रैफरी, तीन सहायक रैफरी और 16 वीडियो मैच अधिकारी शामिल हैं। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) का प्रतिनिधित्व सात सदस्यों संघों के 14 रैफरी, सहायक रैफरी और वीडियो मैच अधिकारी करेंगे।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago