Categories: Uncategorized

मनीषा कल्याण UEFA चैंपियंस लीग खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर बनीं

भारत की महिला फुटबॉलर मनीषा कल्याण ने यूरोपीय क्लब टूर्नामेंट (UEFA) की महिला चैंपियंस लीग में डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने गुरुवार को अपोलन लेडीज एफसी के लिए लातवियन क्लब रिगास एफसी के खिलाफ डेब्यू किया था। इस क्वालिफाइंग मैच में भारत की मनीषा को 60वें मिनट में साइप्रस की मारिलने जॉर्जिया की जगह सब्सिटियूट के तौर पर खेलने का मौका मिला। इस मैच में अपोलन ने रिगास को 3-0 से हराया। अब अपोलन का सामना 21 अगस्त को एफसी ज्यूरिख फ्राएन से होगा। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस शानदार मैच के बाद भारत की युवा स्ट्राइकर मनीषा कल्याण युएफा महिला चैम्पियंस लीग खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर बन गईं। बीस वर्ष की कल्याण किसी विदेशी क्लब से करार करने वाली चौथी भारतीय महिला हैं। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए और भारतीय महिला लीग में गोकुलम केरल के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। कल्याण ने ब्राजील के खिलाफ ब्राजील में ही एक अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में गोल करके सुर्खियां बंटोरी थी। 

इंडियन वुमेंस फुटबॉल लीग (IWL) लीग के पिछले सीजन में मनीषा कल्याण ‘प्लेयर ऑफ द सीजन’ भी रही थीं। उस टूर्नामेंट में भारतीय महिला फुटबॉलर ने कुल 14 गोल किए थे। मनीषा की बदौलत उस सीजन उनकी टीम गोकुलम केरल ने पहला IWL खिताब भी अपने नाम किया था। साल 2021 में मनीषा ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ भी बनी थीं। उन्हें 2021-22 में एआईएफएफ (AIFF) द्वारा सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर भी चुना गया था। 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने WHO ग्लोबल समिट में अश्वगंधा पर स्मारक डाक टिकट जारी किया

नई दिल्ली में आयोजित द्वितीय WHO वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र…

18 hours ago

भारत और नीदरलैंड ने संयुक्त व्यापार और निवेश समिति (JTIC) का गठन किया

भारत और नीदरलैंड्स ने अपने आर्थिक साझेदारी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक…

19 hours ago

जम्मू-कश्मीर को अपना पहला Gen Z पोस्ट ऑफिस मिला

जम्मू-कश्मीर ने सार्वजनिक सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।…

20 hours ago

ISRO ने RESPOND बास्केट 2025 लॉन्च किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने RESPOND Basket 2025 जारी किया है, जिसके तहत देशभर…

21 hours ago

PM मोदी ने किया गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 दिसंबर 2025 को असम में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई…

22 hours ago

मिची बेंटहॉस अंतरिक्ष में जाने वाली पहली व्हीलचेयर यूज़र बनकर इतिहास रचेंगी

जर्मन एयरोस्पेस इंजीनियर मिची बेंटहॉस अंतरिक्ष यात्रा करने वाली पहली व्हीलचेयर उपयोगकर्ता व्यक्ति बनने जा…

23 hours ago