Categories: Business

ब्रिटेन में भी बेझिझक कर सकेंगे यूपीआई के जरिये पेमेंट

एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने ब्रिटेन के पेमेंट्स सॉल्‍यूशंस प्रोवाइडर पेएक्‍सपर्ट (PayXpert) के साथ समझौता किया है। NIPL वास्‍तव में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली सहयोगी कंपनी है, जिसने विश्‍व के सबसे बड़े रियल टाइम पेमेंट सॉल्‍यूशन – यूनिफायड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और RuPay कार्ड योजना को विकसित किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

NPCI ने कहा है कि PayXpert के साथ इस गठजोड़ के बाद भारतीय भुगतान समाधान ब्रिटेन के उन सभी स्‍टोर पर उपलब्‍ध होगा जहां पेएक्‍सपर्ट के एंड्रॉयड प्वाइंट ऑफ सेल डिवाइसेज लगे होंगे। शुरुआत में यूपीआई आधारित क्‍यूआर कोड के जरिये भारतीय ब्रिटेन में भुगतान कर सकेंगे। बाद में यह सुविधा रूपे कार्डधारकों को भी मिलेगी।

मुख्य बिंदु

  • UPI विश्‍व में सबसे सफल रियल-टाइम पेमेंट (RTP) प्रणालियों में से एक मानी जाती है। 2021 में इसके जरिये 940 बिलियन डॉलर (39 अरब ट्रांजैक्‍शन) हुआ था जो भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद (GDP) का 31 प्रतिशत है।
  • RuPay घरेलू स्‍तर पर विकसित वैश्विक कार्ड पेमेंट नेटवर्क है। अब तक 700 करोड़ रूपे कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
  • जुलाई 2021 में भूटान पहला ऐसा देश था जिसने यूपीआई को अपनाया था और रूपे कार्ड से भुगतान को मंजूरी दी थी।
  • इस साल फरवरी में यूपीआई का विस्‍तार नेपाल में भी हुआ जिससे रियल-टाइम डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिला है।

Find More Business News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago