Home   »   आईपीएल टीम राइज़िंग पुणे सुपरजायंट्स की...

आईपीएल टीम राइज़िंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी से हटाए गए धोनी

आईपीएल टीम राइज़िंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी से हटाए गए धोनी |_2.1
आईपीएल-2017 के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राइज़िंग पुणे सुपरजायंट्स टीम की कप्तानी से हटाकर ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान स्टीव स्मिथ को इस टीम का कप्तान बनाया गया है.

टीम के मालिक संजीव गोयनका ने कहा, “हमें एक युवा कप्तान की ज़रूरत थी. धोनी बल्लेबाज-विकेटकीपर के रूप में टीम का हिस्सा बने रहेंगे.” ऐसा पहली बार होगा जब आईपीएल में धोनी बतौर कप्तान नज़र नहीं आएंगे.

उपरोक्त समाचार से कौन से संभावित प्रश्न हो सकते हैं :
Q1. आईपीएल के 10वें सीजन के लिए एमएस धोनी की जगह किसे राइज़िंग पुणे सुपरजायंट्स टीम का कप्तान बनाया गया है ?
Ans1. ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान स्टीव स्मिथ
स्रोत – हिन्दुस्तान टाइम्स
prime_image
QR Code