Categories: Uncategorized

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली प्रथम महिला जुंको ताबेई का निधन

विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला जापान की जुंको ताबेई का 20 अक्टूबर 2016 को निधन हो गया. वे 77 वर्ष की थीं. जुंको ताबेई चार साल पहले से ही पेरिटोनियल कैंसर से पीड़ित थीं.

जुंको ताबेई ने 35 साल की उम्र में 16 मई, 1975 में विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी (8,848 मीटर) को फतह किया था. वर्ष 1992 में वे विश्व के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची सात चोटियों पर अपना परचम लहराने वाली प्रथम महिला भी बनी थीं. उन्हें वर्ष 1995 में जापान के प्रधानमंत्री ने सम्मानित किया था. वर्ष 2008 में ताबेई को वॉशिंगटन में माउंटेन इंस्टिट्यूट द्वारा माउंटेन हीरो अवॉर्ड दिया गया था.

अब इस खबर से संबंधित कुछ प्रश्नों पर चर्चा करते हैं :
Q1. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला का नाम बताइये जिनका हाल ही में निधन हो गया है ?
Q2. वॉशिंगटन में माउंटेन इंस्टिट्यूट द्वारा माउंटेन हीरो अवॉर्ड से सम्मानित जुंको ताबेई किस राष्ट्र से संबंधित थीं ?

उत्तर
1. जुंको ताबेई
2. जापान
                                                                                                                  स्रोत – दि हिन्दू
admin

Recent Posts

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स जारी, भारत 180 देशों में से 159वें स्थान पर

एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन, रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा जारी नवीनतम वार्षिक विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक…

36 mins ago

संजय कुमार मिश्रा जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण के प्रमुख

केंद्र सरकार द्वारा सेवानिवृत्त न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण…

2 hours ago

गाजा में फिलिस्तीनी पत्रकारों को मिला UNESCO गिलर्मो कैनो पुरस्कार 2024

एकजुटता और मान्यता के संकेत में, गाजा में संकट को कवर करने वाले फिलिस्तीनी पत्रकारों…

2 hours ago

शशि भूषण सिंह की राष्ट्रीय जूट बोर्ड के सचिव के रूप में नियुक्ति

भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के 2010 बैच के अधिकारी शशि भूषण सिंह को कपड़ा…

3 hours ago

HDFC Bank के अध्यक्ष के रूप में अतनु चक्रवर्ती की पुनः नियुक्ति

एचडीएफसी बैंक ने घोषणा की कि बोर्ड द्वारा गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अतनु चक्रवर्ती…

3 hours ago

American Express गुरुग्राम में 10 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में खोलेगी अत्याधुनिक कार्यालय परिसर

अमेरिकन एक्सप्रेस गुरुग्राम में लगभग दस लाख वर्ग फुट में फैले अपने विशाल नए परिसर…

4 hours ago