Home   »   माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली प्रथम...

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली प्रथम महिला जुंको ताबेई का निधन

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली प्रथम महिला जुंको ताबेई का निधन |_40.1
विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला जापान की जुंको ताबेई का 20 अक्टूबर 2016 को निधन हो गया. वे 77 वर्ष की थीं. जुंको ताबेई चार साल पहले से ही पेरिटोनियल कैंसर से पीड़ित थीं.

जुंको ताबेई ने 35 साल की उम्र में 16 मई, 1975 में विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी (8,848 मीटर) को फतह किया था. वर्ष 1992 में वे विश्व के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची सात चोटियों पर अपना परचम लहराने वाली प्रथम महिला भी बनी थीं. उन्हें वर्ष 1995 में जापान के प्रधानमंत्री ने सम्मानित किया था. वर्ष 2008 में ताबेई को वॉशिंगटन में माउंटेन इंस्टिट्यूट द्वारा माउंटेन हीरो अवॉर्ड दिया गया था.

अब इस खबर से संबंधित कुछ प्रश्नों पर चर्चा करते हैं :
Q1. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला का नाम बताइये जिनका हाल ही में निधन हो गया है ?
Q2. वॉशिंगटन में माउंटेन इंस्टिट्यूट द्वारा माउंटेन हीरो अवॉर्ड से सम्मानित जुंको ताबेई किस राष्ट्र से संबंधित थीं ?

उत्तर
1. जुंको ताबेई
2. जापान
                                                                                                                    स्रोत – दि हिन्दू
Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *