Home   »   भारत और हंगरी ने जल संसाधन...

भारत और हंगरी ने जल संसाधन के क्षेत्र में दो समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए

भारत और हंगरी ने जल संसाधन के क्षेत्र में दो समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए |_40.1
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय और हंगरी के बीच जल प्रबंधन के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी प्रदान की. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. दोनों देश जल प्रबंधन के विभिन्न क्षेत्रों में पहली बार समझौता कर रहे हैं.

पहला समझौता जल संसाधन और कृषि तकनीक में नई पहल और दूसरा समझौता दोनों देशों की अन्‍तरराष्‍ट्रीय मामलों से जुड़ी परिषदों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए किया गया. ये समझौते उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की हंगरी यात्रा के दौरान हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन (Victor Orban) के साथ मुलाकात के दौरान किये गये था.

अब इस ख़बर से संबंधित कुछ प्रश्नों पर चर्चा करते हैं :
Q1. हंगरी के साथ किस क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने हेतु कैबिनेट ने एमओयू को मंजूरी प्रदान की ?
Q2. हंगरी के पीएम का नाम बताइये ?

उत्तर
1. जल संसाधन के क्षेत्र में
2. विक्टर ओर्बन (Victor Orban)

                                                                                                                    स्रोत – दि हिन्दू

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published.