gdfgerwgt34t24tfdv
Home   »   तीन विज्ञानियों को रसायन का नोबेल...

तीन विज्ञानियों को रसायन का नोबेल पुरस्कार

तीन विज्ञानियों को रसायन का नोबेल पुरस्कार |_2.1
फ़्रांस के जीन पियरे सावेज, ब्रिटेन के जे फ्रेजर स्टोडार्ट और नीदरलैंड्स के बर्नार्ड फेरिंगा को संयुक्त रूप से 2016 के रसायन के नोबेल पुरस्कार केलिए चुना गया है. इन्हें ये पुरस्कार “बेहद छोटी आणविक (मोलिक्यूलर) मशीन के डिजाईन और सिंथेसिस” के लिए दिया गया है. विज्ञानियों द्वारा विकसित आणविक मशीन बाल से भी एक हजार गुना पतली है. इससे ऐसी मशीनों के विकास में मदद मिलेगी जिनका इस्तेमाल शरीर के अन्दर दवा डालने के लिए किया जा सकेगा.

अब इस ख़बर से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
1. 2016 का रसायन का नोबेल किसे दिया गया है ?
2. 2016 का रसायन का नोबेल किसलिए दिया गया है ?
3. नोबेल पुरस्कार किसकी याद में दिए जाते हैं ?

उत्तर
1. जीन पियरे सावेज (फ़्रांस), जे फ्रेजर स्टोडार्ट (ब्रिटेन) और बर्नार्ड फेरिंगा (नीदरलैंड्स)
2.  बेहद छोटी आणविक (मोलिक्यूलर) मशीन के डिजाईन और सिंथेसिस” के लिए
3. स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में

                                                                                                                                           स्रोत – दि हिन्दू

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *