Home   »   पुर्तगाल के पूर्व पीएम होंगे यूएन...

पुर्तगाल के पूर्व पीएम होंगे यूएन के अगले महासचिव

पुर्तगाल के पूर्व पीएम होंगे यूएन के अगले महासचिव |_2.1
पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुतेरस का संयुक्त राष्ट्र का नया महासचिव बनना तय हो गया है. 15 सदस्सीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने गुप्त मतदान के जरिये उनके नाम पर मुहर लगा दी है.  अब 193 सदस्सीय महासभा में औपचारिक मतदान के बाद उनके नाम की घोषणा की जाएगी. गुतेरस वर्तमान महासचिव बान की मून की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 2017 की शुरुआत में ख़त्म हो रहा है.

अब इस ख़बर से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
1. एंटोनियो गुतेरस यूएन महासचिव के रूप में किसका स्थान लेंगे ?
2. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में कुल कितने सदस्य हैं ?
3. संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की संख्या बताइए ?

उत्तर –
1. बान की मून का
2. यूएन सुरक्षा परिषद् में कुल 15 सदस्य देश हैं जिसमें 5 स्थायी सदस्य हैं जबकि 10 अस्थायी सदस्य देश हैं जिनका 2 साल के कार्यकाल के लिए चुनाव होता है.
3. संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य राष्ट्र हैं और ये सभी यूएन महासभा के भी सदस्य हैं.

स्रोत – दि हिन्दू

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *