
देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने कर्मचारियों के लिए एक नई सुविधा शुरू करते हुए वर्क फ्रॉम होम नीति को मंजूरी दी है. इसके जरिये बैंक के कर्मचारी मोबाइल उपकरणों के जरिये घर से काम कर सकते हैं जिससे किसी तात्कालिक जरूरत को पूरा किया जा सके.
बैंक ने बयान में कहा कि वह मोबाइल कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेगा और उसका सभी उपकरणों पर नियंत्रण रहेगा जिससे मोबाइल उपकरमों पर डेटा और एप्लिकेशंस को सुरक्षित रखा जा सके और उनका प्रबंधन किया जा सके.
बैंक ने कहा है कि भविष्य में क्रॉस-सेल, मार्केटिंग और शिकायत प्रबंधन, सोशल मीडिया प्रबंधन, निपटान और सुलह जैसे काम भी घर से किए जा सकेंगे.
स्रोत – इंडियन एक्सप्रेस


FIFA वर्ल्ड कप 2026 पर WADA बैन का खतरा ...
Forbes List 2026: 30 साल से कम उम्र के स...
भारत के टेक्सटाइल एक्सपोर्ट में तमिलनाडु...

