Home   »   आईएनएस अरिहंत पनडुब्बी भारतीय नौसेना में...

आईएनएस अरिहंत पनडुब्बी भारतीय नौसेना में शामिल

आईएनएस अरिहंत पनडुब्बी भारतीय नौसेना में शामिल |_2.1
स्वदेश निर्मित परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत को 18 अक्टूबर 2016 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया. आईएनएस अरिहंत के शामिल होने पर भारत विश्व का छठा देश बन गया जिसके पास स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी है.

इससे पहले 5 देशों अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन के पास ही परमाणु पनडुब्बीयां मौजूद थीं. नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लाम्बा द्वारा अगस्त 2016 में 6000 टन वजनी इस पनडुब्बी को नौसेना में शामिल किये जाने की घोषणा की गयी थी.
आईएनएस अरिहंत की विशेषतायें
  • अरिहंत पर के-15 अथवा बीओ-5 कम दूरी की मिसाइलें तैनात हैं जो 700 किलोमीटर की दूरी तक के निशाने पर वार कर सकती हैं.
  • इस पर के-4 बैलिस्टिक मिसाइल भी तैनात होगी जो 3500 किलोमीटर तक मार कर सकती है.
  • यह जल, थल एवं वायु सभी स्थानों पर टारगेट पर निशाना साधने में सक्षम है. 

अब इस ख़बर से संबंधित कुछ प्रश्नों पर चर्चा करते हैं :
Q1. हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी का नाम बताइये ?
Q2. भारतीय नौसेना प्रमुख कौन हैं ?

उत्तर
1आईएनएस अरिहंत
2. एडमिरल सुनील लाम्बा

                                                                                                           स्रोत – दैनिक जागरण

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *